गांजा तस्करी मामले में मसाढ़ गांव में छापेमारी

आरा/उदवंतनगर : नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज मुहल्ले से पकड़े गये गांजा तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस ने मसाढ़ गांव में गांजा तस्करों की टोह में छापेमारी शुरू कर दिया. गुरुवार की देर शाम सदर एसडीपीओ संजय कुमार के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस के साथ मसाढ़ गांव में छापेमारी की गयी. जिसमें पुलिस को […]
आरा/उदवंतनगर : नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज मुहल्ले से पकड़े गये गांजा तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस ने मसाढ़ गांव में गांजा तस्करों की टोह में छापेमारी शुरू कर दिया. गुरुवार की देर शाम सदर एसडीपीओ संजय कुमार के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस के साथ मसाढ़ गांव में छापेमारी की गयी. जिसमें पुलिस को एक क्विंटल से अधिक गांजा व पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये लोगों के बताये गये ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है
और अन्य तस्करों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है. हालांकि इस मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं. बता दें कि एक सप्ताह पूर्व इसी गांव में छापेमारी की गयी थी. जिसमें लगभग 10 किलो गांजा, एक बोलेरो तथा दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










