दुष्कर्म के आरोपित को ग्रामीणों ने पीटा

Published at :31 May 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपित को ग्रामीणों ने पीटा

पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा कोइलवर. थाना क्षेत्र के राजापुर पचरुखिया में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में स्थानीय युवक को ग्रामीणों ने जम कर पिटाई कर दी. बाद में आरोपित को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपित की पहचान कोइलवर थाना क्षेत्र के पचरुखिया निवासी चंद्रसेन चौधरी के पुत्र […]

विज्ञापन
पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा
कोइलवर. थाना क्षेत्र के राजापुर पचरुखिया में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में स्थानीय युवक को ग्रामीणों ने जम कर पिटाई कर दी. बाद में आरोपित को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपित की पहचान कोइलवर थाना क्षेत्र के पचरुखिया निवासी चंद्रसेन चौधरी के पुत्र सन्नी चौधरी के रूप में की गयी.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रानी (काल्पनिक नाम) सुबह शौच के लिए गयी थी. महिला को अकेला देख सन्नी की नीयत बिगड़ गयी. इसके बाद आरोपित युवक ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया. महिला ने हो हल्ला मचाया. महिला के हल्ला मचाने पर लोग इकट्ठा हो गये और युवक की जम कर धुनाई कर दी गयी.
दुष्कर्म के आरोपित की पिटाई करने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही कोइलवर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और आरोपित को दबोच लिया. पीड़ित महिला के बयान पर कोइलवर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. इधर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सन्नी को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने बताया कि पीड़िता को महिला थाना आरा भेज दिया गया. महिला थाने के द्वारा आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन