पीरो में आग लगने से लाखों की फसल राख

पीरो : अगिआवं बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत करवंदिया गांव स्थित एक खलिहान में बिजली का तार टूट कर गिरने से वहां रखे सैकड़ों बोझे गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार गांव के किसान फौजदार सिंह, सुरेश सिंह, सुदर्शन यादव, राम पुकार यादव आदि ने खेत से गेहूं की फसल काटने […]
पीरो : अगिआवं बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत करवंदिया गांव स्थित एक खलिहान में बिजली का तार टूट कर गिरने से वहां रखे सैकड़ों बोझे गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार गांव के किसान फौजदार सिंह, सुरेश सिंह, सुदर्शन यादव, राम पुकार यादव आदि ने खेत से गेहूं की फसल काटने के बाद खलिहान में जमा की थी.
इसी बीच शुक्रवार की सुबह पास से गुजर रहा बिजली का तार टूट कर खलिहान में गिर गया, जिससे वहां रखी फसल में आग लग गयी. आग की लपटों को देख कर गांव के लोग वहां जुट गये और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया, पर आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तमाम प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते-ही-देखते पूरी फसल राख में तब्दील हो गयी.
भुक्तभोगी किसानों के अनुसार उन्हें अगलगी की इस घटना में एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. घटना को दुःखद बताते हुए प्रमोद कुमार, मुन्ना कुमार, ज्योति प्रकाश, प्रभु सिंह आदि ने सरकार से पीड़ित किसानों को आपदा मद से समुचित सरकारी सहायता देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










