फ्रिज में जमी बर्फ बन रही है बदबू की वजह? इन ट्रिक्स से मिलेगा प्रॉब्लम से तुरंत छुटकारा

Published by :Saurabh Poddar
Published at :30 Apr 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
fridge odor removal tips

फ्रिज में जमी बर्फ से आ रही बदबू को कैसे हटाएं AI image

Kitchen Tips: फ्रिज खोलते ही अगर फ्रेशनेस की जगह अजीब सी गंध महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. सही कारण पहचानकर और कुछ आसान आदतें बदलकर आप इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं और हर बार फ्रिज खोलने पर फ्रेश फील पा सकते हैं.

विज्ञापन

Kitchen Tips: क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने फ्रिज का दरवाजा खोला हो और एक अजीब सी बदबू ने आपका ध्यान अपनी ओर खींच लिया हो? ऐसे में न सिर्फ हमारा मूड खराब होता है, बल्कि फ्रिज के अंदर रखा खाना भी खाने का मन नहीं करता. कई बार हमें यह समझ ही नहीं आता कि साफ-सफाई के बावजूद फ्रिज से बदबू क्यों आ रही है. अगर आपके फ्रिज से भी ऐसी गंध आ रही है, तो इसकी एक बड़ी वजह उसमें जमी बर्फ हो सकती है. दरअसल, फ्रिज में जमी बर्फ, मॉइस्चर और पुराने खाने की गंध मिलकर इस समस्या को पैदा करते हैं. अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, बस कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स अपनाएं. इन छोटे-छोटे उपायों से आपका फ्रिज हमेशा फ्रेश और खुशबूदार बना रहेगा.

बर्फ जमने की वजह को समझें

अगर आपके फ्रिज में बार-बार बर्फ जम रही है तो इसके पीछे सिर्फ ठंडक का असर नहीं, बल्कि कई बार यह मॉइस्चर के जमा होने का भी संकेत हो सकता है. जब आप फ्रिज के दरवाजे को बार-बार खोलते रहते हैं या फिर इसे ठीक से बंद नहीं करते हैं, तो बाहर की गर्म हवा बार-बार अंदर आती रहती है और कुछ ही देर में यह बर्फ बन जाती है. इसके अलावा कई बार अगर आपके फ्रिज का रबर डोर सील ढीली या फिर खराब हो जाए, तो इसकी वजह से भी हवा लगातार अंदर जाती रहती है. अगर आप फ्रिज में जमी बर्फ से आने वाली बदबू को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको फ्रिज के दरवाजे की जांच जरूर करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व

रेगुलर सफाई है सबसे जरूरी

अगर आप फ्रिज में जमी बर्फ से आने वाली बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको इसके साफ-सफाई का ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. हफ्ते में कम से कम एक बार पूरे फ्रिज को खाली करके उसे अच्छी तरह से साफ करें. सबसे पहले फ्रिज का प्लग निकाल लें और बर्फ को पूरी तरह से पिघलने का मौका दें. इसके बाद आपको गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा मिक्स करके फ्रिज की दीवारों और ट्रे को अच्छी तरह से साफ कर लें. यह तरीका सिर्फ बदबू को नहीं बल्कि बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मदद करेगा. जब फ्रिज की सफाई हो जाए तो उसे अच्छी तरह से एक सूखे कपड़े से पोछना न भूलें.

नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

अगर आपके फ्रिज से हमेशा हल्की-हल्की बदबू आती ही रहती है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको सबसे पहले नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करें. इसके लिए एक छोटी कटोरी में बेकिन सोडा भरकर फ्रिज के अंदर रख देना है. यह फ्रिज के अंदर की बदबू को एब्जॉर्ब करने में काफी असरदार साबित हो सकता है. वहीं, नींबू के कुछ टुकड़े या उसका जूस भी फ्रिज को फ्रेश बनाकर रखने में काफी मदद करता है. आप अगर चाहें तो नींबू के छिलकों को भी फ्रिज के अंदर रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

फ्रिज का टेम्परेचर सही रखें

कुछ लोगों का ऐसा मानना होता है कि फ्रिज को अगर ज्यादा ठंडा रखा जाए तो वह ज्यादा बेहतर तरीके से काम करेगा. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो आप गलत हैं. जब आप फ्रिज का टेम्परेचर बहुत कम रखते हैं तो बर्फ तो तेजी से जमती है लेकिन मॉइस्चर भी उतनी ही तेजी से बढ़ती है. जब आप फ्रिज का टेम्परेचर सही रखते हैं तो बर्फ कम जमती है और उसमें रखे खाने की क्वालिटी भी बेहतर बनी रहती है. आपके लिए फ्रिज के टेम्परेचर को बैलेंस करके रखना काफी जरूरी हो जाता है.

पुराने और खराब सामान को तुरंत हटाएं

अगर आप फ्रिज में काफी पुराना और खराब खाना रख देते हैं, तो इसकी वजह से भी धीरे-धीरे बदबू फैलने लग जाती है. अक्सर ऐसा होता है कि हम खाने-पीने की चीजों को फ्रिज के अंदर तरफ रखकर उन्हें भूल जाते हैं. कुछ ही दिनों बाद ये चीजें सड़ने लगती है और बदबू फैलाने लगती है. हफ्ते में कम से कम एक बार यह जरूर चेक करें कि कोई खराब या फिर एक्सपायर्ड चीजें तो फ्रिज में नहीं रखी हुई हैं. अगर ऐसी चीजें हैं तो उन्हें बिना देर किया बाहर निकाल दें.

सूखे कपड़े से मॉइस्चर हटाएं

अगर आपको अपने फ्रिज के अंदर पानी की बूंदें दिखें या फिर मॉइस्चर लगे, तो आपको इसे कभी भी नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए. यही मॉइस्चर और पानी आगे चलकर बर्फ और बदबू दोनों ही चीजों का कारण बन सकता है. इससे बचने के लिए साफ और सूखे कपड़े से मॉइस्चर तो तुरंत पोंछ दें.

ये भी पढ़ें: Toilet Seat Cleaning Hacks: चुटकियों में नए जैसा होगा पीला और गंदा पड़ा हुआ टॉयलेट सीट, घर पर मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola