ऑटो पलटा, परिवार के 12 जख्मी

Published at :05 May 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटा, परिवार के 12 जख्मी

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव के समीप हुआ हादसा, मची अफरातफरी आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया पुल के समीप गुरुवार की देर शाम शादी समारोह में जा रहे ऑटो पर सवार एक ही परिवार के 12 लोग जख्मी हो गये. इस घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से […]

विज्ञापन

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव के समीप हुआ हादसा, मची अफरातफरी

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया पुल के समीप गुरुवार की देर शाम शादी समारोह में जा रहे ऑटो पर सवार एक ही परिवार के 12 लोग जख्मी हो गये. इस घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में एक ही परिवार के चंदन कुमार, सचिन कुमार, रामावती देवी, ऋतु कुमार, रोशन कुमार, मयंक कुमार, कुंदन देवी, मुनेश्वरी देवी, पप्पू पासवान, कंचन कुमारी शामिल है. बताया जा रहा है
कि चंदन कुमार के फूफा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी हरे राम पासवान के लड़के विकास का तिलक था. उसी में शामिल होने के लिए सभी लोग जा रहे थे, तभी हादसा हो गया. घायल सभी लोग एक ही परिवार के जगदेव नगर निवासी बताये जाते हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही सेवगार गांव में अफरातफरी मच गयी. घायलों को देखने के लिए सेवगार गांव से लेकर काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गये. हालांकि इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन