भव्य मंदिर का हुआ निर्माण , शुरू है प्राण प्रतिष्ठा समारोह

आरा : सुविख्यात शिल्पकारों द्वारा आठ वर्षों में निर्मित भव्य मंदिर में भगवान के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का समारोह विगत 29 अप्रैल से ही चल रहा है. इसे लेकर आयोजित महायज्ञ आचार्य ब्रह्मेश्वर नाथ मिश्र तथा मुख्य पुजारी, शिवाकांत मिश्र, धर्मेंद्र पाठक, विश्वनाथ तिवारी सहित कई पंडितों के नेतृत्व में चल रहा है. जो आगामी […]
आरा : सुविख्यात शिल्पकारों द्वारा आठ वर्षों में निर्मित भव्य मंदिर में भगवान के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का समारोह विगत 29 अप्रैल से ही चल रहा है. इसे लेकर आयोजित महायज्ञ आचार्य ब्रह्मेश्वर नाथ मिश्र तथा मुख्य पुजारी, शिवाकांत मिश्र, धर्मेंद्र पाठक, विश्वनाथ तिवारी सहित कई पंडितों के नेतृत्व में चल रहा है. जो आगामी 8 मई तक चलेगा. इस अवसर पर भक्तों की काफी भीड़ लग रही है. क्षेत्र के कई गांवों के भक्त जन हजारों की संख्या में पहुंच कर पूजा पाठ में शामिल हो रहे हैं.
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महामंडलेश्वर प्रेम शंकर दास जी द्वारा हनुमान जी महाराज के चरित्र के बारे में भक्त जनों को बताया गया. वहीं रामचरित्र मानस का नवाह् परायण पाठ किया जा रहा है. चित्रकूट धाम सेवा समिति कड़रा मठ द्वारा आयोजित यज्ञ में रमेश सिंह, एकराम सिंह, पंकज कुमार त्रिपाठी, मार्कंडेय सिंह, दिनेश सिंह, उमापति सिंह, माधो सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है. विदित हो कि आरा प्रखंड के कड़रा गांव में चित्रगुप्त धाम कड़रा मठ में भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया.
आचार्यश्री महावीर दास वेदांती जी महाराज, महंथ कड़रा मठ, महंथ डयोढ़ी मठ तथा नेउरी मठ के नेतृत्व में गुजरात के शिल्पकारों द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है. मंदिर निर्माण में चंदु भाई प्रजापति, जयेश भाई प्रजापति, चीमन भाई अग्रवाल, नंदू भाई अग्रवाल, राजू भाई पटेल अहमदाबाद तथा बिहार एवं गुजरात के अन्य भक्तगणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कार्य 8 वर्षों में पूरा किया जा सका है. गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले के शिल्पकारों द्वारा निर्मित मंदिर अद्वितीय है. मंदिर के पत्थर को भी गुजरात में ही सुविख्यात शिल्पकारों द्वारा तरासा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










