दारोगा ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टरद्वारा अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के धनगाई थाना की बतायी जा रही है. घटना के बाद से पुलिस विभाग में खलबली मच गयी है. मृतक सब-इंस्पेक्टर का नाम […]
भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टरद्वारा अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के धनगाई थाना की बतायी जा रही है. घटना के बाद से पुलिस विभाग में खलबली मच गयी है. मृतक सब-इंस्पेक्टर का नाम बासुकी पासवान बताया जा रहा है. बासुकी पासवान धनगाई थाने में पोस्टेड थे. हालांकि, अभी तक पुलिस विभाग की ओर से किसी तरह का बयान नहीं है. घटना थाना परिसर में ही हुई है.
बताया जा रहा है कि दारोगा ने सर्विस रिवॉल्वर को बिल्कुल कनपटी से सटाकर गोली मारी है. घटना में मौके पर ही एएसआइ की मौत हो गयी. सूचना के बाद जगदीशपुर के स्थानीय एसडीपीओ दयाशंकर सहित सभी अधिकारी थाने पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दारोगा मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे. मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें-
#suicide: हलसी थाने में पदस्थापित दारोगा ने की आत्महत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










