हथियार के बल पर अपराधियों ने की जम कर लूटपाट

Published at :06 Apr 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के बल पर अपराधियों ने की जम कर लूटपाट

बेखौफ हथियार बंद अपराधियों ने घर में घुस कर घटना को दिया अंजाम मुंह पर गमछा बांध कर घुसे थे घर में, 10 की संख्या में थे अपराधी पीरो : पुलिस की कथित चाक- चौबंद व्यवस्था को धता बताते हुए मंगलवार की रात बेखौफ हथियार बंद अपराधियों ने नगर के वार्ड नंबर 7 स्थित एक […]

विज्ञापन

बेखौफ हथियार बंद अपराधियों ने घर में घुस कर घटना को दिया अंजाम

मुंह पर गमछा बांध कर घुसे थे घर में, 10 की संख्या में थे अपराधी
पीरो : पुलिस की कथित चाक- चौबंद व्यवस्था को धता बताते हुए मंगलवार की रात बेखौफ हथियार बंद अपराधियों ने नगर के वार्ड नंबर 7 स्थित एक घर पर धावा बोल कर लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली. लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से भाग निकले. सभी अपराधी मुंह पर गमछा बांधे हुए थे. इस घटना को लेकर गृहस्वामी राजेंद्र प्रसाद ने पीरो थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
गृहस्वामी के अनुसार मंगलवार की रात वे अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सोये थे. तभी आठ दस की संख्या में हथियार बंद अपराधी छत के रास्ते घर में प्रवेश कर गये और परिवार के अन्य सदस्यों सहित उन्हें हथियार का भय दिखाकर एक कमरे में बंद कर दिया. इस दौरान अपराधियों ने घर में रखे नगद व कीमती सामान सहित लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति लूट ली और बाहर से घर के दरवाजे की कुंडी लगा कर फरार हो गये. घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी है. इस घटना को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई प्रश्नचिह्न खड़े हो गये हैं. विगत एक सप्ताह के भीतर चोरी की तीन घटनाएं हुई हैं, परंतु तीनों मामलों में पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन