पिता व चार पुत्रों को पुलिस ने दबोचा

Published at :04 Apr 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
पिता व चार पुत्रों को पुलिस ने दबोचा

कार्रवाई . मृतक की पत्नी के बयान पर पांचों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला किराना दुकानदार हत्याकांड में गिरफ्तार पांचों आरोपितों को जेल आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में किराना दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता व चार पुत्रों को दबोच लिया. रविवार की देर रात छापेमारी कर […]

विज्ञापन

कार्रवाई . मृतक की पत्नी के बयान पर पांचों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

किराना दुकानदार हत्याकांड में गिरफ्तार पांचों आरोपितों को जेल
आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में किराना दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता व चार पुत्रों को दबोच लिया. रविवार की देर रात छापेमारी कर पुलिस ने सभी पांचों लोगों को दौलतपुर गांव से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित मृतक के पड़ोसी बताये जा रहे हैं. पुलिस ने सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.मृतक की पत्नी आरती देवी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें सभा यादव और उसके चार पुत्रों को नामजद किया गया था. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपितों में सभा यादव के साथ उसके पुत्र मदन यादव,
रवींद्र यादव, शिवकुमार यादव तथा कमलेश्वर यादव शामिल है. बता दें कि रविवार की अहले सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में किराना दुकानदार राजेंद्र यादव की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के बाद लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया था. किराना दुकानदार की मौत के बाद उसकी पत्नी की हालत भी काफी बिगड़ गयी थी, जिसके कारण प्राथमिकी में विलंब हो गया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता व उसके चार पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया.
पैसे के लेनदेन व भूमि विवाद में हत्या की चर्चा : किराना दुकानदार राजेंद्र यादव की हत्या के मामले में पुलिसिया अनुसंधान में कई बातें सामने आ रही हैं. मृतक की पत्नी आरती देवी ने पूर्व के भूमि विवाद में हत्या को अंजाम दिये जाने की बात पुलिस को बतायी है. हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष श्रीकांत पासवान ने बताया कि पत्नी के बयान पर पांचों नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. अनुसंधान अभी भी जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन