तरारी में भी निकलेगा रामनवमी का जुलूस

Published at :04 Apr 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
तरारी में भी निकलेगा रामनवमी का जुलूस

पीरो : रामनवमी के अवसर पर इस साल पीरो अनुमंडल मुख्यालय के अलावे अनुमंडल अन्तर्गत तरारी प्रखंड के सेदहा व बड़कागांव में भी शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा. इस आयोजन को लेकर अलग- अलग संगठनों द्वारा व्यापक तैयारी की गयी है. सेदहा में आयोजित होनेवाले रामनवमी शोभायात्रा के आयोजकों के अनुसार इस शोभायात्रा में सेदहा […]

विज्ञापन

पीरो : रामनवमी के अवसर पर इस साल पीरो अनुमंडल मुख्यालय के अलावे अनुमंडल अन्तर्गत तरारी प्रखंड के सेदहा व बड़कागांव में भी शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा. इस आयोजन को लेकर अलग- अलग संगठनों द्वारा व्यापक तैयारी की गयी है. सेदहा में आयोजित होनेवाले रामनवमी शोभायात्रा के आयोजकों के अनुसार इस शोभायात्रा में सेदहा सहित आसपास के गांवों से बडी संख्या में लोग शामिल होंगे. इसके लिए आयोजक संस्था की ओर से गावों में लोगों को विधिवत निमंत्रण पत्र भेजा गया है. बड़कागांव में आयोजित होने वाले रामनवमी शोभायात्रा को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक में तय किया गया

कि इस आयोजन में हर वर्ग के लोगों का सहयोग लिया जाये और सद्भाव के साथ इसका आयोजन किया जाये. इधर पीरो अनुमंडल मुख्यालय में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि केसरी के अनुसार इस बार की शोभायात्रा में अधिक- से- अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव- गांव में प्रचार रथ घूम रहा है.वहीं लोगों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है.

रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में निकालने का लिया संकल्प : सहार. प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. वहीं शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए दूसरी बार शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बता दें कि शनिवार को स्थानीय थाना परिषर में पीरो डीएसपी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक की गयी थी. वहीं सोमवार को सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला एवं पीरो डीएसपी जेपी राय की देखरेख में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें रामनवमी के दिन आयोजित होनेवाली शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर उपस्थित लोगों से वार्ता की गयी.
दोनों पदाधिकारियों ने शोभायात्रा के दौरान नियत रूट चार्ट अपनाने एवं कम आवाज में बाजा बजाने की सलाह दी, जिससे किसी प्रकार की परेशानी उत्पन न हो सके. बैठक में प्रखंड प्रमुख मदन सिंह, बीडीओ दीपचंद जोशी, अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय, थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश, मुखिया गोरख पासवान, उपमुखिया रिजवान कुरैशी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष फिरोजा खातुन, वकील प्रसाद, विमल मौआर, पंकज कुमार, गोविंद कुमार, संजय कुमार, मंजुर अंसारी, रामविनय पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन