छह माह के अंदर चार बार हमला

आरा : भोजपुर जिले में छह माह के अंदर चार बड़ी घटनाएं घट चुकी हैं. बावजूद इसके छापेमारी करने जाती पुलिस की छोटी सी चूक के कारण आक्रोश का शिकार होना पड़ता है. इसी माह में बड़हरा में एक छोटी-सी भूल के कारण इतनी बड़ी घटना घटी, जिसमें आक्रोशित लोगों ने थाने को आग के […]
आरा : भोजपुर जिले में छह माह के अंदर चार बड़ी घटनाएं घट चुकी हैं. बावजूद इसके छापेमारी करने जाती पुलिस की छोटी सी चूक के कारण आक्रोश का शिकार होना पड़ता है. इसी माह में बड़हरा में एक छोटी-सी भूल के कारण इतनी बड़ी घटना घटी, जिसमें आक्रोशित लोगों ने थाने को आग के हवाले कर दिया. वहीं बीते वर्ष धनगाई थाना क्षेत्र के चकवा गांव में सितंबर माह में हुई पुलिस बल पर हमला के बाद भी धनगाई थाना पुलिस ने रविवार को गलती दुहरायी.
वहीं सहार थाने के एकवारी में हुई एक युवक की हत्या के मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस बल पर आक्रोशित लोगों ने हमला बोल दिया था. बता दें कि तीन माह के भीतर तीसरी घटना प्रतिवेदित हो चुकी है. बताया जा रहा है कि धनगाई थाने के केसरी टोला गांव में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार हो रहा था. रविवार की रात धनगाई थाना पुलिस बिना तैयारी छापेमारी करने चली गयी, जिसके कारण इस तरह के हादसा हुआ. बड़हरा में भी पुलिस ने शुरुआती दौर में पूरे मामले को हल्के में ले लिया, जिसके कारण बड़ी घटना घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










