गैस रिसाव के कारण घर में लगी आग, एक ही परिवार के चार झुलसे

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रविवार को गैस रिसाव के कारण एक घर में आग लग गयी, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गये. घर में आग लगने के बाद अगल- बगल के लोग जुट गये, तब जाकर आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार रविवार को दरियापुर […]
आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रविवार को गैस रिसाव के कारण एक घर में आग लग गयी, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गये. घर में आग लगने के बाद अगल- बगल के लोग जुट गये, तब जाकर आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार रविवार को दरियापुर गांव में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव हुआ, जिसके बाद आग लग गयी. इस घटना में संजय पासवान, उनकी पत्नी फूलकुमारी देवी, पुत्र दीपनाथ राम तथा लक्ष्मी कुमार झुलस गये. सभी लोगों का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










