जहां-तहां खड़ी रहीं कुर्ला-पटना व गुवाहाटी एक्स. समेत कई ट्रेनें

आरा/बिहिया : कुल्हड़िया स्टेशन के आउटर सिगनल पर अप लाइन में 63233 पटना-वाराणसी, 63227 पटना-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन व डाउन लाइन पर 13202 कुर्ला-पटना एक्सप्रेस, 15631 गुवाहाटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. बिहिया संवाददाता के अनुसार, दानापुर रेलमंडल के कुल्हड़िया स्टेशन पर छात्रों द्वारा गुरुवार को डाउन रेल ट्रैक जाम किये जाने […]
आरा/बिहिया : कुल्हड़िया स्टेशन के आउटर सिगनल पर अप लाइन में 63233 पटना-वाराणसी, 63227 पटना-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन व डाउन लाइन पर 13202 कुर्ला-पटना एक्सप्रेस, 15631 गुवाहाटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. बिहिया संवाददाता के अनुसार, दानापुर रेलमंडल के कुल्हड़िया
स्टेशन पर छात्रों द्वारा गुरुवार को डाउन रेल ट्रैक जाम किये जाने का असर कई पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों पर देखने को मिला. डाउन रेल ट्रैक जाम रहने के कारण बिहिया में भी कई ट्रेनें घंटों खड़ी रहीं. जानकारी के अनुसार, बिहिया में इएमयू ट्रेन सुबह 7.47 में आकर 9.34 में खुली. वहीं, जनसाधारण एक्सप्रेस बिहिया में 8.34 में आकर खड़ी हुई, जो 9.47 में खुली. इस दौरान रेल यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










