भूमि विवाद में चाकूबाजी, 12 जख्मी

Published at :23 Mar 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में चाकूबाजी, 12 जख्मी

चाकू लगने से दो सहोदर भाई हुए गंभीर रूप से जख्मी सदर अस्पताल में घायलों का कराया जा रहा इलाज आरा/तरारी : बुधवार को भूमि विवाद को लेकर तरारी थाने के भदसेरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस दौरान जम कर लाठी-डंडे चले तथा चाकूबाजी की गयी. इसमें दो महिला समेत दर्जन भर लोग […]

विज्ञापन

चाकू लगने से दो सहोदर भाई हुए गंभीर रूप से जख्मी

सदर अस्पताल में घायलों का कराया जा रहा इलाज
आरा/तरारी : बुधवार को भूमि विवाद को लेकर तरारी थाने के भदसेरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस दौरान जम कर लाठी-डंडे चले तथा चाकूबाजी की गयी. इसमें दो महिला समेत दर्जन भर लोग जख्मी हुए हैं. घायलों को तत्काल इलाज के लिए तरारी पीएचसी लाया गया, जिसके बाद चाकू लगने से जख्मी दो सहोदर भाइयों को बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि भदसेरा गांव में उमाशंकर राम और नरेश राम के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार को जमीन घेरने को लेकर पहले कहा-सुनी हुई. बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी- डंडे से मारपीट शुरू कर दी.
इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई. दोनों पक्ष की ओर से जम कर लाठी-डंडे चले. इस घटना में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मुन्नी लाल राम तथा उसके सहोदर भाई मुन्ना राम को चाकू मार कर जख्मी कर दिया. वहीं, तरारी पीएचसी में ममता का काम कर रही ममता तेतरा देवी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हैं. सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरारी में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही तरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी, तब जाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया. दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है. तरारी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है. घटना में एक पक्ष के मुन्ना राम, मुन्नी लाल राम, रामजी राम, तेतरा देवी को चोटें आयीं हैं. वहीं, दूसरे पक्ष के लखन राम, उमाशंकर राम और शारदा देवी भी जख्मी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन