गोली मारने के मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

Published at :30 Jul 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
गोली मारने के मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

जगदीशपुर : आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव में गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया मुख्य अभियुक्त आयर गांव निवासी अजय शर्मा बताया जाता है, जो जख्मी का मौसेरा भाई है. शुक्रवार को मुख्य अभियुक्त ने आयर गांव निवासी अपने मौसेरे भाई अनिल शर्मा तथा […]

विज्ञापन

जगदीशपुर : आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव में गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया मुख्य अभियुक्त आयर गांव निवासी अजय शर्मा बताया जाता है, जो जख्मी का मौसेरा भाई है. शुक्रवार को मुख्य अभियुक्त ने आयर गांव निवासी अपने मौसेरे भाई अनिल शर्मा तथा उसके पिता पंचानंद शर्मा को गोली मार दी थी.

इस मामले में जख्मी के पिता के बयान पर दो लोगों को नामजद किया गया था, जिसमें अजय शर्मा तथा उसका बेटा हनुमान शर्मा नामजद है. पुलिस को त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त अजय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन