उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना, तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस के पार

Updated:
विज्ञापन
Women cover hot summer day

गर्मी से बचने के लिए महिलाओं ने खुद को छाते से कवर किया, फोटो पीटीआई

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है. हालांकि अगले 24 घंटे में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

UP Weather Today: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ और आस-पास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर और राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है.

भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45 डिग्री के पार

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से मंगलवार को झुलसाने वाली धूप और तपिश की जद में रहे. बांदा एक बार फिर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में तापमान में प्रभावी गिरावट के बावजूद 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा लगातार दूसरे दिन तथा इस अप्रैल में कुल मिलाकर छठवें दिन प्रदेश के साथ-साथ देश में सर्वाधिक गर्म रहा.

उरई का तापमान 43 डिग्री के पार

उरई में 43.8 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 42.4, फतेहगढ़ और हमीरपुर दोनों जगहों पर 42.2, आगरा में 42.1, प्रयागराज में 41, कानपुर शहर में 40.2, वाराणसी में 40 और हरदोई तथा सुलतानपुर सहित कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा था जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, गर्मी से राहत

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola