जनादेश का नीतीश ने किया घोर अपमान: राजद

Published at :28 Jul 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
जनादेश का नीतीश ने किया घोर अपमान: राजद

सुबह से लेकर शाम तक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम चलता रहा. आरा/बिहिया : ख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राजद के साथ छल किये जाने का आरोप लगाते हुए राजद कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन जिले में विरोध प्रदर्शन किया. सुबह से लेकर शाम तक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम चलता रहा. शहर में युवा राजद के कार्यकर्ताओं के […]

विज्ञापन
सुबह से लेकर शाम तक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम चलता रहा.
आरा/बिहिया : ख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राजद के साथ छल किये जाने का आरोप लगाते हुए राजद कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन जिले में विरोध प्रदर्शन किया. सुबह से लेकर शाम तक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम चलता रहा. शहर में युवा राजद के कार्यकर्ताओं के तेवर कुछ ज्यादा ही तल्ख दिखे. वहीं राजद नेताओं ने नीतीश कुमार पर जनता के जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया है. राजद नेता महेश यादव व अनिल यादव ने कहा कि गरीबों के साथ नीतीश कुमार ने छल किया है. साथ ही लोकतंत्र की भी हत्या की गयी है.
क्योंकि राजद सबसे बड़ी पार्टी थी और सरकार बनाने के लिए राजद को ही मिलना चाहिए था. शहर में विरोध प्रदर्शन में जगदीश कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह, जिला पार्षद धनंजय यादव, भीम यादव, सुरेश विश्वकर्मा, राजू यादव, मुन्ना, पप्पू राज, संजय निराला, जीतू चंद्रवंशी, राम बाबू पासवान, शैलेंद्र राम, आलोक रंजन, अनुराग पांडेय, अरविंद यादव, ओमकार रुद्र, चंदन यादव, रजा पासवान, राकेश रजा, गांगुली यादव, मुन्ना सम्राट ने विरोध जताया है.
वहीं युवा राजद के प्रदेश महासचिव विनोद प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि नीतीश ने तो सूबे के गरीबों का अपमान किया है. वहीं राज्यपाल ने संवैधानिक पद पर रह कर लोकतंत्र की हत्या की है. इधर बिहिया में गुरुवार की शाम नगर स्थित राजा बाजार चौक पर मुख्यमंत्री व राज्यपाल का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व राजद नेता व सरपंच राजेश कुमार ने किया. पुतला दहन के पूर्व राजद कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के सब्जी मंडी, ब्लॉक रोड, टॉवर रोड, डाकबंगला रोड आदि सड़कों का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ
आक्रोशपूर्ण नारे लगाये. पुतला दहन कार्यक्रम में प्रो सियाराम यादव, प्रमुख पति मुकेश कुमार, सत्यनारायण यादव, मंटू यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष बंटी पटेल, जनार्दन तिवारी, दीनदयाल ओझा, शिव कुमार यादव, मो ईशु, मो वकील अंसारी, लाल बाबू सिंह, शिव शंकर चौबे, धर्मेंद्र यादव, विपिन श्रीवास्तव, जितेंद्र रजक समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन