ग्रामीण बैंक धनौती में चोरों ने किया चोरी का प्रयास

चरपोखरी : आरा – सासाराम स्टेट हाइवे पर स्थित नगरी बाजार के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक धनौती की शाखा का ताला तोड़ कर सोमवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगरी बाजार स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बैंक मुख्य […]
चरपोखरी : आरा – सासाराम स्टेट हाइवे पर स्थित नगरी बाजार के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक धनौती की शाखा का ताला तोड़ कर सोमवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगरी बाजार स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बैंक मुख्य द्वार सहित बैंक में बंद लगभग एक दर्जन तालों को रेती से काट कर तोड़ दिया और बैंक के पैसा रखनेवाली तिजोरी की दीवार को भी तोड़ दिया गया और उसके लॉक को भी तोड़ने का प्रयास किया गया.
सुबह जब बैंक कर्मी बैंक पहुंचे, तो बैंक का ताला टूटा देख भौचक रह गये, तुरंत स्थानीय थाना पुलिस व बैंक के वरीय अधिकारियों को सूचना दी गयी. सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष कुंवर गुप्ता अपने दल-बल के साथ बैंक पहुंच गये. पुलिस के सामने बैंक शाखा में रखी गयी राशि व अन्य सामग्री की जांच की गयी. बैंककर्मियों ने पैसा चोरी नहीं होने की बात बतायी. इस मौके पर ग्रामीण बैंक के आरएम, आइटी गौरव कुमार, वरीय प्रबंधक सत्यदेव वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. बैंक के कैशियर एकम ठाकुर के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










