ठनके से किसान की मौत

Published at :24 Jul 2017 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
ठनके से किसान की मौत

हादसा . खेत में धान का िबचड़ा उखाड़ रहा था िकसान आरा/गड़हनी : जिले के आयर थाना क्षेत्र के मोरसिया गांव मे ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. घटना को लेकर बधार में भगदड़ भी मच गयी. घटना रविवार को उस समय हुई जब किसान अपने […]

विज्ञापन

हादसा . खेत में धान का िबचड़ा उखाड़ रहा था िकसान

आरा/गड़हनी : जिले के आयर थाना क्षेत्र के मोरसिया गांव मे ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. घटना को लेकर बधार में भगदड़ भी मच गयी. घटना रविवार को उस समय हुई जब किसान अपने खेत में अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था, तभी अचानक ठनका गिरने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक अकलू यादव का पुत्र रामईश्वर यादव (50) बताया जाता है, जो मोरसिया गांव का रहनेवाला है.
बताया जा रहा है कि रामईश्वर रविवार को अपने खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ रहा था, तभी अचानक बारिश आ गयी और पेड़ के नीचे जा कर छुपा हुआ था कि पेड़ पर ही ठनका गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी. बधार में काम कर रहे मजदूर डर के मारे भागने लगे. कुछ देर के बाद स्थिति सामान्य हुई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय आयर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर दूसरी तरफ सूचना पाकर विधायक एवं कई जनप्रतिनिधि मोरसिया गांव पहुंच गये.
भोजपुर में अब तक ठनका गिरने से छह लोगों की जा चुकी है जान : एक माह के भीतर ठनका गिरने से यह छठी घटना है. जिले में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है. बारिश के इस मौसम में किसान अपने खेतों में काम करते हैं. वहीं किसान बधार में भैंस भी चराते हैं. आंधी व पानी आने के कारण पेड़ के नीचे छुप जाते हैं, जिसके बाद हादसा हो जाता है.
मौत की खबर सुन कर मोरसिया गांव पहुंचे विधायक : मौत की खबर मिलते ही अगिआंव के विधायक प्रभुनाथ प्रसाद मोरसिया गांव पहुंच गये और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी गयी. साथ ही उनके साथ प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, युवा नेता पवन कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अकबर अली व सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल यादव भी पहुंचे हुए थे. कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तत्काल मुखिया प्रतिनिधि से सहायता राशि दिलवायी गयी. साथ ही आपदा प्रबंधन व श्रम विभाग से मिलनेवाली राशि को जल्द- से- जल्द दिलवाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर रवि यादव, संजीत कुमार, जिम्मी यादव, बूटन यादव, प्रमोद यादव, सुशील सिंह सहित कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन