दो टेंपो में टक्कर, एक की मौत, 25 घायल

बलिया : एनएच 31 पर पोखड़िया ढाला के पास रविवार को दो टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 25 लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि एक टेंपो बलिया की ओर से सवारी लेकर बेगूसराय जा रहा था, वहीं दूसरा टेंपो बेगूसराय से बलिया की ओर आ रहा था. […]
बलिया : एनएच 31 पर पोखड़िया ढाला के पास रविवार को दो टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 25 लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि एक टेंपो बलिया की ओर से सवारी लेकर बेगूसराय जा रहा था, वहीं दूसरा टेंपो बेगूसराय से बलिया की ओर आ रहा था. पोखड़िया ढाला के पास ओवरटेक करने को लेकर दोनों वाहनों में टक्कर हो गयी.
इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल और निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बेगूसराय के रचियाही निवासी श्रवण राय के रूप में की गयी है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर सांत्वना दिया. वहीं दूसरी घटना मनसेरपुर-सादीपुर पथ के चेचियाही बांध के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










