बदले गये डीन व प्रॉक्टर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jul 2017 12:30 PM (IST)
विज्ञापन

विवि अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ अनवर बने कुलानुशासक, किया योगदान आरा. वीर कुंवर सिंह विवि में अध्यक्ष छात्र कल्याण और कुलानुशासक को बदल दिया गया है. दोनों पदों पर कुलपति के आदेश के बाद नयी नियुक्ति की गयी है. इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. प्रॉक्टर के पद पर पीजी […]
विज्ञापन
विवि अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ अनवर बने कुलानुशासक, किया योगदान
आरा. वीर कुंवर सिंह विवि में अध्यक्ष छात्र कल्याण और कुलानुशासक को बदल दिया गया है. दोनों पदों पर कुलपति के आदेश के बाद नयी नियुक्ति की गयी है. इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. प्रॉक्टर के पद पर पीजी अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ अनवर इमाम को नियुक्त किया गया है. इनका कार्यकाल 8.5.2019 तक रहेगा. प्रो इमाम ने बुधवार को कुलानुशासक के पद पर योगदान भी कर लिया. वहीं नि:वर्तमान कुलानुशासक डॉ शिवपरसन सिंह को एचडी जैन कॉलेज में प्रतिनियुक्त किया गया है.
वहां उन्हें अविलंब योगदान करने को कहा गया है. डॉ सिंह जैन कॉलेज के कार्यों के अतिरिक्त विवि में लोक सूचना पदाधिकारी का दायित्व संभालेंगे. प्रो इमाम के कुलानुशासक बनने पर कई शिक्षकों व छात्र नेताओं ने बधाई दी है. इस पद पर उनकी नियुक्ति पर कुलपति को भी धन्यवाद दिया गया है.
योगदान करने के बाद प्रो इमाम ने विवि में सुरक्षा संबंधित मामलों की जानकारी ली. उन्होंने कैंपस का निरीक्षण भी किया. इस दौरान सुरक्षा प्रहरियों को कई तरह के दिशा- निर्देश भी जारी किये गये. बता दें कि नवनियुक्त कुलानुशासक डाॅ अनवर इमाम इससे पहले विवि के प्रतिकुलपति, परीक्षा नियंत्रक और परीक्षा समन्वयक के पद पर भी रह चुके हैं.
डॉ पारस राय बने अध्यक्ष छात्र कल्याण : वीर कुंवर सिंह विवि के अध्यक्ष छात्र कल्याण के पद पर डॉ पारस राय, एसोसिएट प्रोफेसर पीजी भूगोल विभाग को नियुक्त किया गया है.
पहले इस पद पर राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अरुणकांत सिंह थे. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. डॉ राय को अध्यक्ष छात्र कल्याण बनाये जाने पर कई लोगों ने बधाई दी है. एक-दो दिनों में इनके प्रभार ग्रहण करने की संभावना है.
एक व्यक्ति एक पद के तहत विवि ने लिया यह निर्णय : बुधवार को दो महत्वपूर्ण पदों पर जो विवि द्वारा बदलाव किया गया. इसके पीछे कई तरह की चर्चाएं हैं.
कयास लगाया जा रहा है कि एक व्यक्ति एक पद का नियम कुलपति ने लागू करने का काम किया है. हालांकि स्वयं कुलपति प्रो सैयद मुमताजुद्दीन ने भी इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक पद का नियम लागू किया गया. मालूम हो कि अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ अनु कुमार सिंह, राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष थे.
वहीं डॉ शिवप्रसन्न सिंह कुलानुशासक और लोक सूचना पदाधिकारी का दायित्व देख रहे थे. अब दोनों अधिकारी एक- एक पद संभालेंगे. आगे भी इस दिशा में कार्य किया जायेगा और परिवर्तन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










