बिजली विभाग के इंजीनियर को जान से मारने की दी धमकी

कोइलवर : बिजली चोरी में पकड़े जाने पर जब विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ने प्राथमिकी दर्ज करायी तो आरोपित के रिश्तेदार ने कनीय अभियंता के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली. इसे लेकर जेइ ने कोइलवर थाने में मारपीट व धमकी दिये जाने की नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]
कोइलवर : बिजली चोरी में पकड़े जाने पर जब विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ने प्राथमिकी दर्ज करायी तो आरोपित के रिश्तेदार ने कनीय अभियंता के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली. इसे लेकर जेइ ने कोइलवर थाने में मारपीट व धमकी दिये जाने की नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला कोइलवर थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव से जुड़ा हुआ है. दो दिन पूर्व बिजली चोरी को लेकर कनीय अभियंता ने मोखलिसा गांव में छापेमारी की थी,
जहां स्थानीय निवासी रामनिवास सिंह टोका फंसा कर बिजली चोरी में पकड़ा गया. इस पर कनीय अभियंता ने कोइलवर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिससे गुस्साये रामनिवास सिंह का भतीजा अमित रंजन उर्फ बंटी ने कनीय अभियंता अखलाक अंसारी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










