मोबाइल चोरी को लेकर दो गुटों में चले लाठी व डंडे दर्जनभर जख्मी

Published at :30 Jun 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल चोरी को लेकर दो गुटों में चले लाठी व डंडे दर्जनभर जख्मी

मुफस्सिल थाने के बलुआ गांव में हुई मारपीट की घटना आरा : मुफस्सिल थाना के बलुआं गांव में मोबाइल चोरी को लेकर दो गुट भिड़ गये. इस मामले को लेकर दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गये. सभी का इलाज आरा सदर […]

विज्ञापन

मुफस्सिल थाने के बलुआ गांव में हुई मारपीट की घटना

आरा : मुफस्सिल थाना के बलुआं गांव में मोबाइल चोरी को लेकर दो गुट भिड़ गये. इस मामले को लेकर दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गये. सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक बलुआ गांव में बुधवार को एक पक्ष का मोबाइल चोरी हो गया. मोबाइल चोरी को लेकर एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर आरोप लगा रहे थे, जबकि दूसरा पक्ष मोबाइल चोरी इनकार कर रहा था.
इसी को लेकर कहासुनी हुई और देखते-ही- देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. इसके बाद जम कर लाठी व डंडे चले. मारपीट के कारण गांव में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया गया. मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के रंजीत सिंह, धीरज कुमार, सूरज सिंह, दुर्गा देवी, रागिनी कुमारी, व शीला देवी जख्मी हो गयी. वहीं दूसरे पक्ष के मुक्ति कुमार, देवराज कुमार, विवेक कुमार घायल हो गये. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इसमें कई लोगों को ज्यादा चोटें आयी हैं.
राजपुर में हुई मारपीट में चार जख्मी : आरा/तरारी. जिले के ईमादपुर थाना के राजपुर टोला गांव में आपसी विवाद में दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए तरारी पीएचसी में भरती कराया गया, लेकिन गंभीर से रूप से जख्मी रामानंद सिंह की पत्नी कमला देवी, पुत्री नैना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी व पुत्रवधू नीतू देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन