वाेटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए चलेगा अभियान

आरा : युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन जिले भर में विशेष अभियान चलायेगा. इसको लेकर मंथन बैठक का आयोजन किया गया और संबंधित अधिकारियों को टास्क सौंपा गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने बैठक करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के उद्देश्यों से अधिकारियों […]
आरा : युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन जिले भर में विशेष अभियान चलायेगा. इसको लेकर मंथन बैठक का आयोजन किया गया और संबंधित अधिकारियों को टास्क सौंपा गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने बैठक करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के उद्देश्यों से अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया. नव निर्वाचकों पर फोकस करते हुए छुटे हुए
निर्वाचकों को पंजीकृत करने का विशेष अभियान (18-21 वर्ष के आयु वर्ग में युवा भारतीय नागरिक) की जानकारी देने तथा इस अभियान के माध्यम से युवा नगरिकों के पंजीकरण को उच्चतम सीमा तक ले जाने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अधिकाधिक सहयोग का अनुरोध जिलाधिकारी द्वारा किया गया है. बैठक में जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, राजद के जिलाध्यक्ष हरि नारायण सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, बहुजन समाज पार्टी के संतोष कुमार सिंह, बीजेपी के डॉ रमेश कुमार सिन्हा, लोजपा के राजेश्वर सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि,
अपर समाहर्ता सुरेंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर नवदीप शुक्ला, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो सुमन`, डीसीएलआर जगदीशपुर, कुमार रवींद्र, डीसीएलआर आरा सदर बुद्ध प्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू नाथ झा सहित अन्य पदाधिकारी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










