जमीन की मापी करने पहुंचे अधिकारी का किया विरोध

पीरो : हसनबाजार में बुधवार को पीरो सीओ जयप्रकाश मिश्र और हसनबाजार ओपी प्रभारी नरेंद्र कुमार पूरे दल-बल के साथ यहां मार्टिन रेलवे की जमीन की मापी कराने के लिए जब मौके पर पहुंचे, तो उन्हें स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा. हलाकि मापी के दौरान लोगों के विरोध की संभावना को देखते हुए यहां […]
पीरो : हसनबाजार में बुधवार को पीरो सीओ जयप्रकाश मिश्र और हसनबाजार ओपी प्रभारी नरेंद्र कुमार पूरे दल-बल के साथ यहां मार्टिन रेलवे की जमीन की मापी कराने के लिए जब मौके पर पहुंचे, तो उन्हें स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा. हलाकि मापी के दौरान लोगों के विरोध की संभावना को देखते हुए यहां काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों व कर्मियों को जमीन की मापी करने से रोक दिया.
इस कारण यहां कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इसके बाद सीओ ने पूरे मामले से एसडीओ सुनील कुमार को अवगत कराया, जिसके बाद एसडीओ व डीएसपी मौके पर पहुंच गये हैं. इस बाबत पूछे जाने पर सीओ ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में वरीय पदाधिकारियों द्वारा हसनबाजार में मार्टिन रेलवे की जमीन की मापी करा कर उसे अतिक्रमणमुक्त का निर्देश दिया गया है. निर्देश के आलोक में उक्त जमीन की मापी करायी जा रही है,
जबकि उक्त स्थानीय लोगों का कहना है कि दर्जनों परिवार उक्त जमीन पर करीब 40 वर्ष पूर्व से अपना-अपना मकान बना कर रह रहे हैं. चकबंदी कार्यालय द्वारा उनलोगों का खतियान भी काफी पहले खोला जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










