बिजली बिल देख कर लोगों के उड़ रहे हैं होश

आरा : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे बिल को देख कर उपभोक्ताओं के होश उड़ जा रहे हैं. इसे लेकर उपभोक्ता काफी परेशान है. कंपनी द्वारा अप्रत्याशित बिल भेजने का सिलसिला जारी है. कहीं काफी अधिक बिल भेजा जा रहा है, तो कहीं कम बिल भेजा जा रहा है. […]
आरा : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे बिल को देख कर उपभोक्ताओं के होश उड़ जा रहे हैं. इसे लेकर उपभोक्ता काफी परेशान है. कंपनी द्वारा अप्रत्याशित बिल भेजने का सिलसिला जारी है. कहीं काफी अधिक बिल भेजा जा रहा है, तो कहीं कम बिल भेजा जा रहा है. हालात यह है कि कई उपभोक्ताओं के प्रयास के बाद कंपनी अधिक ली गयी राशि को अगले माह में समंजित कर रही है. हालांकि इसके लिए उपभोक्ताओं को नाको चने चबाने पड़ रहे हैं.
निजी काम को छोड़कर उपभोक्ताओं का काफी समय बिजली बिल को सुधार करवाने में ही लग जा रहा है. इससे उपभोक्ताओं के कई काम छूट जा रहे हैं. इस कारण उन्हें परेशानी तो हो ही रही है. दूसरी तरफ काफी आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है. कंपनी द्वारा कई बार ऐसा कारनामा भी किया जा रहा है कि शिकायत के बाद भी उपभोक्ता का बिल सुधारने के बदले उससे काफी अधिक राशि का बिल भेज दिया जा रहा है. इससे उपभोक्ताओं के पसीने छूटने लग रहे हैं. उनका काफी समय बिजली विभाग का चक्कर काटने में ही गुजर जा रहा है. बिजली बिल में गड़बड़ी के लिए बदनाम विभाग के विरूद्ध कई बार उपभोक्ताओं द्वारा हंगामा भी मचाया जाते रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










