दंपती को ट्रैक्टर ने रौंदा, पत्नी की मौत

Published at :25 Jun 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
दंपती को ट्रैक्टर ने रौंदा, पत्नी की मौत

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल सूर्यमंदिर के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने शनिवार की दोपहर बाइक सवार दंपती को रौंद डाला, जिससे पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं पति बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, […]

विज्ञापन

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल सूर्यमंदिर के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने शनिवार की दोपहर बाइक सवार दंपती को रौंद डाला, जिससे पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं पति बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां पत्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं पति जीवन और मौत से जूझ रहा है. मृतका पवना थाना क्षेत्र के खोपिरा गांव की सुगामनी देवी बतायी जाती है, जो रामपत्ति राम की पत्नी है. बताया जा रहा है कि शनिवार को मृतका सुगामनी देवी की तबीयत अचानक खराब हो गयी. इलाज के लिए बाइक से आरा लाया जा रहा था.

बाइक मृतका का नाती प्रकाश कुमार चला रहा था. इसी क्रम में बिहारी मिल सूर्यमंदिर के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी, जिससे दोनों गिर गये और सुगामनी देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रैक्टरचालक को दौड़ा कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया. मृतका की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया. मृतका को एक पुत्री है, जिसकी शादी हो गयी है. मां की मौत की सूचना मिलते ही वह भी दौड़ कर सदर अस्पताल पहुंच गयी. बेटी व परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया.

माई बसवा से अइतु त ना मुइतु : मृतका सुगामनी देवी को क्या पता था कि जिस रोग का इलाज कराने वह आरा आ रही है. वह दिन उसके लिए आखिरी दिन होगी और वहीं मौत का कारण बन जायेगी. घर में लोग बस से आने की बात कर रहे थे. शायद बस से आती तो जान बच सकती थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था.
अचानक तबीयत खराब होने के कारण घर वाले उसे बाइक पर बैठा कर आरा ला रहे थे. इसी बीच वह हादसे के शिकार हो गयी. मां के शव के पास रो- रो कर बेटी राजकुमारी बार- बार एक ही बात दुहरा रही थी कि माई बसवा से आइत त ना मुइत.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन