सोन नदी में डूबने से छात्र की मौत

Published at :06 Jun 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
सोन नदी में डूबने से छात्र की मौत

संदेश : संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव में सोन नदी में नहाने गया एक 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. यह घटना उस समय हुई जब उक्त छात्र सोन नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया हुआ था. मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. जानकारी के […]

विज्ञापन

संदेश : संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव में सोन नदी में नहाने गया एक 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. यह घटना उस समय हुई जब उक्त छात्र सोन नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया हुआ था. मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार मृतक छात्र गोलू कुमार बताया जाता है जो फुलाड़ी गांव निवासी स्व साधु शरण सिंह का पुत्र था.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जाल लगवा कर शव को बाहर निकाला. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतक गोलू घर का इकलौता चिराग था, जो दूसरे क्लास में पढ़ता था. पिता की मौत पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में हुई थी. गोलू एक भाई और एक बहन था. मौत के बाद बहन राखी कुमारी तथा उसकी मां मैना कुंवर को काठ मार गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन