बेलगाम ट्रक ने किशोर को रौंदा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

रोष. घटना के बाद लोगों ने किया हंगामा आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा आक्रोशित लोगों ने ट्रक को किया क्षतिग्रस्त ब्रह्मपुर : तेज रफ्तार का कहर सोमवार को देखने को मिला. आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बेलगाम ट्रक ने एक किशोर को रौंद डाला. घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की है. हादसे के बाद पुलिस ने […]
विज्ञापन
रोष. घटना के बाद लोगों ने किया हंगामा
आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा
आक्रोशित लोगों ने ट्रक को किया क्षतिग्रस्त
ब्रह्मपुर : तेज रफ्तार का कहर सोमवार को देखने को मिला. आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बेलगाम ट्रक ने एक किशोर को रौंद डाला. घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की है. हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और ट्रक को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिये. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है.
जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के योगिया गांव निवासी शिवशंकर मिश्रा का पुत्र प्रकाश मिश्रा सोमवार को सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने ब्रह्मपुर चौरस्ता के समीप रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर आये, जिससे कुछ देर के लिए यातायात की समस्या उत्पन्न हो गयी. आक्रोशित भीड़ चालक को अपने कब्जे में लेना चाहती थी. इस घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. हालांकि पुलिस ने विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने के पहले ही भीड़ को कब्जे में कर किसी तरह से सड़क से हटाया. इस संबंध में ब्रह्मपुर प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि चालक और ट्रक को जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










