कदवा में दो गरुड़ को इलाज के लिए सुंदरवन पहुंचाया

कदवा में दो गरुड़ को इलाज के लिए सुंदरवन पहुंचाया
कदवा. गरुड़ की प्रजनन स्थली खैरपुर कदवा पंचायत के लक्ष्मीनियां कदवा गांव में एक गरुड़ का बच्चा उड़ान नहीं भर पा रहा था. इसकी सूचना समाजसेवी गरुड़ सेवियर्स राजू कुमार उर्फ मुन्ना मंडल को मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी गरुड़ गार्जियन नगीना राय और गरुड़ सेवियर्स राजीव कुमार को दी. नगीना राय और राजीव कुमार ने घायल गरुड़ के बच्चे को प्राथमिक उपचार कर भागलपुर स्थित गरुड़ पुनर्वास सह सेवा केंद्र लेकर गये. वहां से घायल गरुड़ के बच्चे को पूरी तरह से ठीक होने के बाद पुनः कदवा दियारा के प्राकृतिक आवास में छोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




