हीटवेव का असर बरकरार, तापमान में वृद्धि जारी रहेगी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :17 Apr 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

हीटवेव या लू का असर बुधवार को भी जारी रहा. गर्म पछिया हवा चलने से दोपहर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, भागलपुर
हीटवेव या लू का असर बुधवार को भी जारी रहा. गर्म पछिया हवा चलने से दोपहर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा. दिन भर गर्म हवा चलने से सड़क पर चल रहे लोगों का गला सूखता रहा. धूप में रखी टंकियों का पानी भी गर्म हो गया. तेज धूप व गर्म हवा से बचने के लिए राहगीरों को छाता व गमछा का सहारा लेना पड़ा. पांच किमी प्रतिघंटा की गति से शुष्क पछिया हवा चलती रही. हवा में नमी की मात्रा 40 फीसदी से भी कम रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार 18 से 21 अप्रैल के बीच भागलपुर में तापमान में वृद्धि बनी रहेगी. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. पश्चिमी हवा चलने की संभावना है, हवा की औसत गति 3 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसान सब्जियों व मक्का में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें. गेहूं की फसल की कटाई शीघ्र समाप्त करें. अभी मूंग या उरद की बुआई कर सकते हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




