TMBU Bhagalpur : एमएड सेमेस्टर एक के स्टूडेंट्स 27 मई से भरेंगे फॉर्म

Updated at : 24 May 2024 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
TMBU Bhagalpur : एमएड सेमेस्टर एक के स्टूडेंट्स 27 मई से भरेंगे फॉर्म

टीएमबीयू ने मास्टर ऑफ एजुकेशन (एमएड) सेमेस्टर-1 सत्र 2022-24 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है.

विज्ञापन

टीएमबीयू ने मास्टर ऑफ एजुकेशन (एमएड) सेमेस्टर-1 सत्र 2022-24 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. परीक्षा विभाग के अनुसार स्टूडेंट्स 27 से 29 मई तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भर सकेंगे, जबकि 30 और 31 मई को स्टूडेंट्स को विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरना होगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद कुमार झा ने कहा कि इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

स्नातक पार्ट थ्री के स्टूडेंट्स विलंब शुल्क के साथ भर सकेंगे फॉर्म

टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने स्नातक पार्ट थ्री सत्र 2021-24 की परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को फॉर्म भरने का अंतिम मौका दिया है. स्टूडेंट्स विलंब शुल्क के साथ पार्ट थ्री का परीक्षा फाॅर्म 27 से 29 मई तक भर सकते हैं. इसके लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद कुमार झा ने अधिसूचना जारी की है.

सोशल मीडिया में पार्ट थ्री की परीक्षा से संबंधित फर्जी खबर वायरल

टीएमबीयू से स्नातक कर रहे पार्ट थ्री के स्टूडेंट्स को भ्रमित करने के लिए सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित एक फर्जी न्यूज शुक्रवार को वायरल हुआ. फर्जी न्यूज की सूचना पर परीक्षा विभाग ने तुरंत खंडन करते हुए कहा कि टीएमबीयू ने अभी स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा तिथि घोषित नहीं की है. सोशल मीडिया में वायरल खबर फेक न्यूज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन