TMBU : उर्दू विभाग में काम कर रहे मजदूर पर छत का मलबा गिरा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 8:57 PM

विज्ञापन

टीएमबीयू के पीजी उर्दू विभाग में जर्जर छत तोड़ रहे मजदूर पर मलबा गिर गया, जिससे वह घायल हो गया.

विज्ञापन

टीएमबीयू के पीजी उर्दू विभाग में जर्जर छत तोड़ रहे मजदूर पर मलबा गिर गया, जिससे वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार के शाम चार से पांच बजे के बीच की है. जानकारी के अनुसार दो मजदूर उर्दू विभाग की जर्जर छत को तोड़ रहे थे, इस दौरान छत का मलबा उनके ऊपर गिर गया. एक मजदूर के पैर टूटने व दूसरे के सिर और हाथ में चोट लगने की बात कही जा रही है. हालांकि, घटना की विवि के इंजीनियर ने पुष्टि नहीं की है. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन