ePaper

Bhagalpur News: महिला रेल यात्री की मौत मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Updated at : 24 Apr 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: महिला रेल यात्री की मौत मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

रेल आइजी पहुंचे भागलपुर, एसएसपी, एसआरपी सहित कई पुलिस अधिकारियों से की बात

विज्ञापन

– रेल आइजी पहुंचे भागलपुर, एसएसपी, एसआरपी सहित कई पुलिस अधिकारियों से की बात- भागलपुर-साहेबगंज व भागलपुर -जमालपुर रेलखंड में आरपीएफ व जीआरपी की टीम ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर रख रही नजर

वरीय संवाददाता, भागलपुर/ सबौर

सबौर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह चलती ट्रेन से नीचे गिर कर एक लड़की की जान चली गयी थी. मामले में कड़ी कार्रवाई को लेकर भागलपुर में आरपीएफ के आलाधिकारी कैंप कर रहे हैं. खुद इस मामले को लेकर रेल आइजी पी कन्नन बुधवार को भागलपुर पहुंचे. उन्होंने परिसदन में जमालपुर एसआरपी सहित कई अधिकारियों के साथ मंत्रणा की. उन्हाेंने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली. उनसे मिलने भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत भी पहुंचे थे. मंगलवार से ही एसआरपी रमण चौधरी भागलपुर में कैंप किये हुए हैं और मामले को देख रहे हैं. खुद रेल आइजी मामले की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. इधर, बुधवार को फॉरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल पर आकर प्लेटफार्म पर लगे खून के धब्बे का सैंपल लिया. टीम ने घटनास्थल के कई और साक्ष्य एकत्र किये. सबौर स्टेशन स्थित घटनास्थल पर किऊल स्टेशन के डीएसपी रेल, डीएसपी विधि व्यवस्था भागलपुर और सबौर थाना प्रभारी भी उपस्थित थे. पुलिस पदाधिकारियों ने मामले की पूरी जानकारी ली.

आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर हुई छापेमारी

मामले में कोई भी रिस्क लेने के मूड में रेल पुलिस नहीं हैं. एसआरपी के निर्देश पर भागलपुर जीआरपी थाना प्रभारी टीम के साथ कई इलाकों में छापेमारी की. रेल सूत्रों की मानें तो सबौर, लैलख, घोघा, एकचारी, नाथनगर सहित कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. रेल पुलिस ने इस रेलखंड के कुख्यातों की सूची भी तैयार की है. साथ ही रेल थाना में दर्ज हो चुके पहले के अपराधियों की कुंडली भी खंगाल रही है.

यह है मामला

काजल व उसके परिजन कामाख्या मंदिर से पूजा करके गया-कामाख्या एक्सप्रेस से वापस घर लौट रहे थे. जब ट्रेन सबौर रेलवे स्टेशन पर रुकी और दो मिनट बाद जब ट्रेन खुली तभी चोर लड़की का बैग झपटकर ट्रेन से कूद कर भागने लगा. उसी समय लड़की ने भी उसका पीछा करना चाहा, चोर के दूसरे साथी ने उसे धक्का देकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया. ऐसा उनके परिजनों ने बताया और कहा कि हमारी लड़की घायल अवस्था में तड़पती रही. गुहार लगाने के बाद भी उन्होंने मदद नहीं की और हमारी बेटी की जान चली गयी.- कोट- मामले को लेकर कार्रवाई चल रही है. टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है. मामले में आरोपित जल्द ही गिरफ्त में होंगे. इस मामले के आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

रमण चौधरी, एसआरपी, जमालपुर .B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

SANJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन