24 से 26 अप्रैल तक बंद रहेंगी बंगाल व झारखंड जाने वाली निजी बसें
Updated at : 17 Apr 2024 8:14 PM (IST)
विज्ञापन

चुनाव कार्य में लगने के कारण 24 से 26 अप्रैल को बसों का परिचालन बंद रहेगा.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, भागलपुर
लोकसभा चुनाव को लेकर 26 अप्रैल को भागलपुर क्षेत्र में मतदान होगा. डिक्सन मोड़ से झारखंड, बंगाल व राज्य के विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली बसों को चुनाव कार्य में लगाया गया है. चुनाव कार्य में लगने के कारण 24 से 26 अप्रैल को बसों का परिचालन बंद रहेगा. जिला मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष हरि प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि 27 अप्रैल से मतदान कार्य से मुक्त बसों का परिचालन शुरू होगा. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले से ही कुछ बसों को चुनाव कार्य में लगाया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




