TMBU Bhagalpur : अब 20 अप्रैल तक एमएड में नामांकन ले सकेंगे स्टूडेंट्स
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2024 7:36 PM
टीएमबीयू ने एमएड में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन की तिथि बढ़ा दी है.
टीएमबीयू ने एमएड में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. इसके साथ ही अन्य तिथियों को भी संशोधित कर जल्द ही दूसरी तिथि जारी की जायेगी. डीएसडब्ल्यू डॉ बिजेंद्र कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुये कहा कि एमएड में नामांकन के लिये 14 को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन की अंतिम तिथि पांच अप्रैल को बढ़ा कर 20 अप्रैल कर दी गयी है. इसके कारण प्रवेश परीक्षा की पिछली तिथि को स्थगित कर दिया गया है. जल्द ही नयी तिथि घोषित की जायेगी. इसके बाद मेरिट लिस्ट, नामांकन आदि की भी नयी तिथि घोषित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










