Bhagalpur News: अब गर्मी व उमस और बढ़ेगी, तापमान में होगी वृद्धि

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Apr 2024 6:51 PM

विज्ञापन

अब गर्मी व उमस और बढ़ेगी, तापमान में होगी वृद्धि

विज्ञापन

जिले का मौसम मंगलवार को भी शुष्क व गर्म रहा. आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच वातावरण में उमस रहा. अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री रहा. सुबह में हवा में नमी की मात्रा 50 प्रतिशत रही. धीमी गति से शुष्क व गर्म पछिया हवा चलती रही. अब 10 से 14 अप्रैल के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा, अभी बारिश की संभावना नहीं है. पछिया हवा चलती रहेगी, हवा की औसत गति 3 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि किसान अपने खेतों में लगी सब्जियों तथा मक्का की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं. परिपक्व गेहूं की फसल की कटाई शीघ्र समाप्त करें और काटे हुए फसल को सुरक्षित स्थान में रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन