Bhagalpur Lok Sabha Election : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ डीएम ने की बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Apr 2024 7:38 PM
जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को एनआइसी सभागार में भागलपुर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ बैठक की.
लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को एनआइसी सभागार में भागलपुर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ बैठक की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी ने अपने विचार रखे. रोचक कहानी के माध्यम से, क्रूज पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से, ब्लॉगर के माध्यम से, तो किसी ने लघु फिल्म के माध्यम से जागरूक करने का सुझाव दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार के लोग मेहनत करने में आगे रहते हैं, लेकिन मतदान के दिन पीछे रह जाते हैं. यह चिंता की बात है. उन्हें वोट करने में भी आगे रह कर देश में पहचान बनानी चाहिए. बैठक में दीपाली राज, किशोर शर्मा, सन्नी गुप्ता, मो आरिफ, श्वेता, अर्पित, नीतीश सहित कई अन्य इन्फ्लुएंसर शामिल हुए. बैठक में जनसंपर्क के संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीआइटीएम पूनम कुमारी, डीआइओ नितेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










