Bhagalpur news श्रीमद्भागवत कथा में राम चरित्र का वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को वृंदावन से पधारी कथा वाचिका किंकरी किशोरी जी ने सूर्यवंश का विस्तार से वर्णन किया
सुलतानगंज बाथ थाना क्षेत्र के बाथ ग्राम स्थित श्री शिवेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को वृंदावन से पधारी कथा वाचिका किंकरी किशोरी जी ने सूर्यवंश का विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में आदर्श चरित्र का निर्माण श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर ही संभव है. श्रीराम की करनी और भगवान श्रीकृष्ण की कथनी का अनुसरण करने से ही व्यक्ति आदर्शवान और चरित्रवान बन सकता है. कथा के दौरान श्री सीताराम के मंगल विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसका श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे. कथा के अंतिम चरण में चंद्रवंश का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव का आयोजन किया गया. भजनों और प्रवचनों के बीच उपस्थित श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. कथा सुनने के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. मुख्य यजमान श्रीतम तिवारी के साथ निशिकांत पांडेय, भास्कर पांडेय, वरुण सरपंच, दिलीप सिंह, संजय सिंह, शिवसागर कुमार सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे. इधर, नगर परिषद क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित मवि नारायणपुर परिसर में भी नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन जारी है. यहां कथा वाचिका अंजलि किशोरी जी रामकथा का वाचन कर श्रद्धालुओं को धर्म और आस्था का संदेश दे रही हैं. इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गांव के लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं.
संतमत सत्संग का 77वां वार्षिक अधिवेशन भव्यता पूर्वक संपन्न
कहलगांव प्रखंड के शारदा पाठशाला स्थित खेल मैदान में संतमत सत्संग के 77वें वार्षिक अधिवेशन भव्यता के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर महर्षि चतुरानंद जी महाराज ने माता शबरी की भक्ति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भक्तजनों को संदेश दिया कि संतों के आशीर्वचन से जीवन का उद्धार होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है. उनके वचनों से भक्तजन भक्तिमय हो उठे. इस अवसर पर प्रेमानंद बाबा, अनुभानंद बाबा, प्रेस आनंद बाबा, स्वामी रामानंद शास्त्री, नित्यानंद, अनुपम बाबा एवं वेदानंद बाबा सहित कई महात्माओं ने भजन, कीर्तन, स्तुति, प्रार्थना, सद्ग्रन्थ पाठ और प्रवचन के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी. हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति का आनंद उठाया और समय-समय पर श्री सदगुरु महाराज की जय का उद्घोष किया. कार्यक्रम में कहलगांव विधायक इं शुभानंद मुकेश, डॉ राजेन्द्र महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व विधायक पवन यादव, प्रो राघवेंद्र नारायण आर्य, डॉ प्रवीण कुमार राणा, अरुण कुमार यादव, दयानंद साह, डॉ रामजी पासवान, दयानंद साह, पवन भारती, संजय कुमार सिंह, अंजन कुमार, सुरेश पासवान, सत्यनारायण यादव, डॉ० विजय, जितेन्द्र मंडल, अर्जुन मंडल, प्रकाश महलदार सहित सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




