Bhagalpur News : कहलगांव में 12 हजार पेंशन लाभार्थियों की पेंशन अटकी

Published by : MD. TAZIM Updated At : 29 Apr 2026 4:34 PM

विज्ञापन

प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कुल 43,244 लाभार्थी हैं, लेकिन अब तक केवल 31,244 व्यक्तियों ने ही अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी की है.

विज्ञापन

कहलगांव से असद अशरफी की रिपोर्ट Bhagalpur News : प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कुल 43,244 लाभार्थी हैं, लेकिन अब तक केवल 31,244 व्यक्तियों ने ही अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी की है. 12,000 लाभार्थी अभी भी केवाईसी से वंचित हैं, जिसके परिणामस्वरूप उनके पेंशन भुगतान पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार केवाईसी अनिवार्य है और लाभार्थियों को जल्द से जल्द केवाईसी पूरी करने की आवश्यकता है. इस संबंध में पंचायत भवन में 30 अप्रैल 2026 से 9 मई 2026 तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां लाभार्थी अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. जिन लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन संभव नहीं है, उनके लिए भौतिक सत्यापन की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन