संवेदनशीलता की मिसाल: प्रोटोकॉल तोड़ सीढ़ियों पर बैठ गए पलामू DC, दिव्यांग महिला की सुनी फरियाद

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

दिव्यांग महिला की फरियाद सुनते पलामू डीसी

Palamu DC: पलामू समाहरणालय सभागार में बुधवार को 'जन समाधान दिवस' के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था का एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने रखा. जिले के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने प्रोटोकॉल और औपचारिकताओं को दरकिनार करते हुए एक दिव्यांग महिला की फरियाद सुनने के लिए खुद समाहरणालय की सीढ़ियों पर बैठकर एक मिसाल पेश की.

विज्ञापन

Palamu DC, पलामू (चंद्रशेखर सिंह): पलामू समाहरणालय सभागार में बुधवार को आयोजित ‘जन समाधान दिवस’ प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का गवाह बना. जिले के उपायुक्त (DC) दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर निकलकर समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उपायुक्त ने न केवल एक दिव्यांग महिला की फरियाद सुनी, बल्कि उसकी समस्या के समाधान के लिए खुद समाहरणालय की सीढ़ियों पर बैठकर यह सिद्ध किया कि प्रशासन जनता का सेवक है.

दिव्यांग महिला के लिए दौड़ पड़े DC, सीढ़ियों पर बनी ‘अदालत’

दरअसल कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त को सूचना मिली थी कि शहर की रहने वाली एक दिव्यांग महिला शीला कुमारी दोनों पैरों से अक्षम होने के कारण सभागार तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रही हैं और नीचे इंतजार कर रही हैं. यह सुनते ही उपायुक्त ने क्षण भर की भी देरी नहीं की. उन्होंने तुरंत ‘जन समाधान दिवस’ के कार्यक्रम को रोक दिया और औपचारिकताओं को छोड़कर नीचे की ओर दौड़ पड़े. उन्होंने महिला से मुलाकात कर उसकी समस्याएं बड़े ध्यान से सुनीं. DC को सीढ़ियों पर बैठकर एक दिव्यांग महिला की बात सुनते देख मौके पर मौजूद अन्य फरियादी और अधिकारी भी हतप्रभ रह गए.

Also Read: विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में की बैठक, जनगणना और विकास कार्यों की हुई समीक्षा

ऑन द स्पॉट निष्पादन और दोबारा न आने का आश्वासन

उपायुक्त ने महिला की समस्या को सुनने के बाद मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए. उन्होंने न केवल समस्या का निवारण सुनिश्चित किया, बल्कि महिला को आश्वस्त किया कि “अब उन्हें अपनी फरियाद लेकर दोबारा कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी.” उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि वे जनता के मामलों को लंबित न रखें और नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करें.

कई जटिल मामलों की हुई सुनवाई, लापरवाह अधिकारियों को चेताया

‘जन समाधान दिवस’ में उपायुक्त ने एक-एक कर अन्य फरियादियों की भी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया. गंभीर मामलों में संबंधित अंचलाधिकारियों को फोन कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका चयन में धांधली, जमीन कब्जा, भूमि पैमाइश, गलत लगान रसीद, रास्ता विवाद, भू-अर्जन मुआवजे में देरी और दोहरी जमाबंदी जैसे महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई हुई. उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं के निवारण में कोई लापरवाही बरती गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम में मिसिर बेसरा के दस्ता पर सुरक्षाबलों का शिकंजा, मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola