मेदिनीनगर: जमीनी विवाद में गंडासा से हमला, युवक घायल
चैनपुर थाना में मौजूद घायल व उसके परिवार | Prabhat Khabar Network
मेदिनीनगर के लिधकी पतरिया गांव में जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. रुपेश कुमार सिंह पर पड़ोसी ने गंडासे से हमला कर घायल कर दिया. भुक्तभोगी ने चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के लिधकी पतरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर 32 वर्षीय रुपेश कुमार सिंह पर गंडासा से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है. घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है.
भुक्तभोगी रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई करा रहा था. जुताई के बाद वह खेत में कुरथी छीट रहा था. इसी दौरान पड़ोसी प्रमोद सिंह, कामाख्या सिंह और बसंत सिंह धारदार हथियार लेकर उनकी ओर दौड़े. आरोप है कि तीनों ने जान मारने की नीयत से हमला किया.
बचाव के दौरान उनके दाहिने हाथ में चोट लग गयी. घटना के बाद रुपेश कुमार सिंह अपने परिवार के साथ चैनपुर थाना पहुंचे और शिकायत की. उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग पहले भी कई बार विवाद कर चुके हैं. उनके अनुसार प्रशासन की मौजूदगी में अमीन से जमीन की नापी करायी जा चुकी है. नापी में आरोपियों की जमीन नहीं निकली थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए