नावाबाजार : विधायक प्रतिनिधि ने देवस्थल व चाहरदीवारी निर्माण का किया शिलान्यास
शिलान्यास करते विधायक प्रतिनिधि अनुज राम व अन्य | Prabhat Khabar Network
नावाबाजार के दमारो गांव में कल्याण विभाग द्वारा 23 लाख की लागत से देवस्थल व चाहरदीवारी निर्माण का शिलान्यास किया गया. विधायक प्रतिनिधि अनुज राम ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके.
नावाबाजार : प्रखंड के दमारो गांव में कल्याण विभाग से बनने वाला देवस्थल व चाहरदीवारी निर्माण का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि अनुज राम ने बुधवार को नारियल फोड़कर किया.
मौके पर श्री राम ने बताया कि करीब 23 लाख की लागत से योजना का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की बात कही. कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगा.
विधायक नरेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास त्वरित गति से किया जा रहा है. व्याप्त सभी ज्वलंत मुद्दों का निराकरण किया जा रहा है, ताकि आमलोगों को परेशानी से निजात मिल सके. मौके पर समरेंद्र मेहता, बीरू दुबे, राकेश मेहता, विकास कुमार, सतेंद्र कुमार, अनिरुद्ध मेहता समेत कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए