नावाबाजार: देवस्थल व चाहरदीवारी निर्माण का शिलान्यास, 23 लाख होंगे खर्च

विज्ञापन

शिलान्यास करते विधायक प्रतिनिधि अनुज राम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नावाबाजार के दमारो गांव में देवस्थल और चाहरदीवारी निर्माण का शिलान्यास 23 लाख रुपये की लागत से शुरू हुआ है. विधायक प्रतिनिधि अनुज राम ने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

नावाबाजार. प्रखंड के दमारो गांव में कल्याण विभाग से बनने वाले देवस्थल और चाहरदीवारी निर्माण का शिलान्यास बुधवार को विधायक प्रतिनिधि अनुज राम ने नारियल फोड़कर किया.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब 23 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जायेगा. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया. कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

अनुज राम ने कहा कि विधायक नरेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है. क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को परेशानी से राहत मिल सके. मौके पर समरेंद्र मेहता, बीरू दुबे, राकेश मेहता, विकास कुमार, सतेंद्र कुमार, अनिरुद्ध मेहता आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola