मेदिनीनगर: रीतू हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू

Updated:
विज्ञापन

धरना में मृतक के परिजन व अन्य संगठनों के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर में नाबालिक रीतू कुमारी की हत्या के 10 महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और संगठनों में आक्रोश है. उन्होंने CBI जांच और तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के कोशियारा गांव के विनय चौरसिया की नाबालिक पुत्री रीतु कुमारी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी व सीबीआई जांच की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने आंदोलन शुरू कर दिया है. परिजनों ने विभिन्न संगठनों के साथ कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन की शुरूआत की.

विज्ञापन

पलामू डीसी को आवेदन दिया गया. इसके माध्यम से डीसी को सारी स्थिति से अवगत करायी गयी. बताया गया कि सात नवंबर 2025 को गांव के ही अजय चौरसिया व मंटू चौरसिया ने नाबालिग रीतु कुमारी का अपहरण कर हत्या कर दी थी. 9 नवंबर को पुलिस ने मृतक का शव बरामद किया. परिजनों के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी हत्या के आरोपियों के खिलाफ  प्रशासनिक कार्रवाई नही की गयी. आरोपी अजय चौरसिया व मंटू चौरसिया खुलेआम घुम रहे है. लेकिन पुलिस प्रशासन कार्रवाई नही कर रही है. पुलिस के इस रवैया से रीतु के परिजन काफी मर्माहत है.

घटना के 10 माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद कम हो गयी है. घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने कुछ माह पूर्व एक दिवसीय धरना दिया था. इसके बाद भी पुलिस प्रशासन के द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नही की गयी. इससे पीड़ित परिवार व आम नागरिकों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है.आरोपियों के द्वारा पीड़ित परिवार को धमकी दी जा रही है.

इससे भय का वातावरण बना हुआ है.विभिन्न संगठन के लोगों ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को 20 सिंतबर तक अल्टीमेटम दिया है. कहा गया है कि यदि निर्धारित तिथि तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुआ तो 21 सिंतबर से पीड़ित परिवार आमरण अनशन शुरू करेंगे.विभिन्न संगठनों ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा, मुआवजा व सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है.

मौके पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह चेरो, क्रांतिकारी किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय चौरसिया, भाकपा माले के सरफराज आलम, जन संग्राम मोरचा के जिलाध्यक्ष वृजनंदन मेहता,झामस के नर्वदेश्वर सिंह, समाजिक न्याय परिषद के रवि पाल, सुनील उरांव, वृजदेव रजवार, अर्जुन सिंह,लाल मोहन प्रजापति, लालबहादुर चौरसिया, कौलेश्वर सिंह, बबीता देवी, कविता देवी, जयकालो देवी, ललिता देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola