BHAGALPUR वेंटिलेटर पर जिंदगी व मौत से जूझ रहे मुख्य पार्षद,नहीं हुआ ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR वेंटिलेटर पर जिंदगी व मौत से जूझ रहे मुख्य पार्षद,नहीं हुआ ऑपरेशन

सुलतानगंज नप मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है.

विज्ञापन

सुलतानगंज (भागलपुर) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट BHAGALPUR NEWS :

सुलतानगंज नप मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है. मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में अपराधी ने उन्हें दो गोली मारी थी. जिसमें एक गोली छाती और एक गोली सिर में फंसी हुई है. पटना में इलाजरत हैं, डॉक्टर के पूरी निगरानी में उनको रखा गया है. एक पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए ले गया था, लेकिन पल्स रेट काफी कम हो जाने के कारण सिर से गोली नहीं निकाला जा सका है. वेंटिलेटर पर उन्हें रखा गया है. स्थिति काफी क्रिटिकल बनी हुई है. बेंगलुरु ले जाने पर विचार किया जा रहा है.सबकी नजर उन पर टिकी हुई है.जीवन और मौत से जूझ रहे मुख्य पार्षद के जल्द स्वस्थ होने की कामना लोग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन