भागलपुर में गौ हत्या पर देशव्यापी प्रतिबंध की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू, 27 जुलाई को डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

गोपालपुर सैदपुर में कार्यकर्त्ताओं के बीच किरण झा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhagalpur News: भागलपुर के गोपालपुर क्षेत्र में गौ हत्या पर देशव्यापी प्रतिबंध सहित कई मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य गोवंश संरक्षण के लिए जनसमर्थन जुटाना है।

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के गोपालपुर क्षेत्र में गौ हत्या पर देशव्यापी प्रतिबंध सहित कई मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है. अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि इसका उद्देश्य गोवंश संरक्षण को लेकर जनसमर्थन जुटाना है. अभियान के तहत 27 जुलाई को भागलपुर के जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई है.

विज्ञापन

लोगों से लिए जा रहे हैं हस्ताक्षर

अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर लोगों से हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं. आयोजकों के अनुसार हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत श्री राम जय राम जय जय राम के संकीर्तन के साथ की गई है.

अभियान का उद्देश्य विभिन्न मांगों के समर्थन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना बताया गया है.

इन मांगों को लेकर चलाया जा रहा अभियान

अभियान के बिहार एवं नॉर्थ ईस्ट प्रभारी किरण झा ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कई मांगें उठाई जा रही हैं.

इनमें पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा देने, गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय के गठन, गोचर बोर्ड के गठन, चारा सुरक्षा नीति लागू करने, गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने, देशी गोवंश से प्राप्त पंचगव्य उत्पादों के निर्माण और विपणन को प्रोत्साहन देने तथा शिक्षा व्यवस्था में गौ महात्म्य से जुड़े विषयों को शामिल करने जैसी मांगें शामिल हैं.

27 जुलाई को डीएम के माध्यम से सौंपा जाएगा ज्ञापन

आयोजकों के अनुसार हस्ताक्षर अभियान पूरा होने के बाद 27 जुलाई को भागलपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसे केंद्र सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया जाएगा.

इसके बाद 27 अक्टूबर को पटना में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन देने की योजना है. वहीं अगले वर्ष 27 फरवरी को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने की भी बात कही गई है.

Bhagalpur News: गोवंश संरक्षण के लिए जनजागरण की बात

किरण झा ने कहा कि देशी गोवंश के संरक्षण को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है. उनका कहना है कि अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने लोगों से हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर अपनी राय दर्ज कराने की अपील भी की.

आयोजकों का कहना है कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्राप्त जनसमर्थन को विभिन्न संवैधानिक और प्रशासनिक पदाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा. उनका दावा है कि इससे गोवंश संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर व्यापक स्तर पर चर्चा को बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

इसे भी पढ़ें:  लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए पटना के IGIMS ले जाया गया, कल जाएंगे दिल्ली


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन