भागलपुर : अकबरनगर में ट्रेन की चपेट में आने से शंभुगंज के दंपती की मौत, घायल बच्ची ने भी तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल लेकर जाते सिपाही

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. उनके साथ मौजूद बच्ची की भी अस्पताल ले जाते समय जान चली गई.

विज्ञापन

भागलपुर / बांका : भागलपुर जिले के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गयी. वही गंभीर रूप से घायल बच्ची ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतक दंपति शंभुगंज प्रखंड के भिट्टी गाँव निवासी सुबोध मंडल, पिता-स्व सदानंद मंडल, 38 वर्षीय पूनम देवी थी व बच्ची राधिका कुमारी थी.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुबोध मंडल ससुराल अमरपुर से बच्ची और पत्नी के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए अकबरनगर स्टेशन जा रहे थे. परिजनों का कहना है कि सुबोध अपनी बच्ची को डॉक्टर से दिखाने भागलपुर जा रहे थे. इसी दौरान रेल पटरी के रास्ते जाने के क्रम में वे 53416 डाउन बर्दवान ट्रेन की चपेट में आ गये. हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. जहां अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया.

मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल अधिकारियों ने आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटायी. पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक दंपती अमरपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी.

अस्पताल ले जाने के दौरान बच्ची की मौत

हादसे में घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है.

रेल पुलिस हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान से संबंधित जानकारी जुटा रही है. पहचान और घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

नोट -खबर अपडेट की जा रही है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन