गलत ट्रेन में चढ़ने के कारण मां के साथ कूदी बेटी जख्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2024 7:04 PM

विज्ञापन

गलत ट्रेन में चढ़ने के कारण मां के साथ कूदी बेटी जख्मी

विज्ञापन

भागलपुर.

एक महिला यात्री शुक्रवार को गलत ट्रेन में चढ़ने के कारण चलती ट्रेन से कूद गयी, जिससे वह घायल हो गयी. एएसआइ बबलू प्रसाद आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के कर्मचारियों के साथ मिल कर महिला यात्री को बचाया और उसे इलाज के लिए सरैयाहाट अस्पताल हंसडीहा ले गये. आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि महिला यात्री 03112 गोड्डा सियालदह पैसेंजर से कूद कर घायल हो गयी. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया. घायल महिला की पहचान अभिलाषा कुमारी के रूप में की गयी. वह मां सुलेखा देवी के साथ भागलपुर आने के लिए गलती से दुमका जाने वाली ट्रेन में चढ़ गयी थी. पता चलने पर चलती ट्रेन से मां-बेटी कूद गयी. दोनों बांका जिला के मोसादी की रहने वाली है. अस्पताल में कुछ देर बाद परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए जख्मी को अपने साथ ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन