Bhagalpur Weather : मंगलवार को हो सकती है हल्की बारिश, तापमान रहेगा सामान्य

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Apr 2024 6:59 PM

विज्ञापन

जिले में सोमवार का मौसम गर्म व उमस भरा रहा. सुबह 11 बजे तक आसमान में बादल छाये रहे.

विज्ञापन

जिले में सोमवार का मौसम गर्म व उमस भरा रहा. सुबह 11 बजे तक आसमान में बादल छाये रहे. इस दौरान लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली, लेकिन इसके बाद शाम तक तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ. अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.5 रहा. सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 53 प्रतिशत रही. शुष्क पछिया हवा चार किमी प्रतिघंटे की गति से चलती रही. नौ से 13 अप्रैल के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है. इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. नौ अप्रैल को भागलपुर और आसपास के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदा-बादी की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी हवा चलने की संभावना है. हवा की औसत गति तीन से पांच किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि सब्जियों व मक्का में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं. परिपक्व गेहूं की फसल की कटाई शीघ्र समाप्त करें और काटे हुए फसल को सुरक्षित स्थान में रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन